वायु प्रदूषण के मद्देनज़र बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई में दिवाली पर पटाखे फोड़ने का समय घटाया
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए मुंबई व इसके आसपास के इलाकों में दिवाली पर पटाखे फोड़ने के निर्धारित समय को कम कर दिया है। कोर्ट ने अब रात 8 बजे से रात 10 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति दी है जबकि पहले शाम 7 बजे से ही पटाखे फोड़ने की इजाज़त दी गई थी।