वायु सेना के विंग कमांडर ने 10,000 फीट की ऊंचाई से जी20 के झंडे के साथ की स्काईडाइविंग
दिल्ली में होने वाली जी20 समिट से पहले भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर गजानंद यादव ने 10,000 फीट की ऊंचाई से जी20 के झंडे के साथ स्काईडाइविंग की जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गजानंद अपने करियर में 2900 से अधिक बार स्काईडाइविंग कर चुके हैं। गजानंद ने यह स्काईडाइविंग फलोदी के वायु सेना स्टेशन पर की।