वायु सेना, थल सेना और नौसेना में कुल 1,35,891 पद हैं खाली: लोकसभा में रक्षा राज्य मंत्री
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में बताया है कि सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं (वायु सेना, थल सेना, नौसेना) में 1,35,891 पद खाली हैं। उन्होंने बताया कि थल सेना में सर्वाधिक 1,18,485 जबकि नौसेना और वायुसेना में क्रमशः 11,587 और 5,819 पद खाली हैं। बकौल मंत्री, अग्निवीरों को निश्चित वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ ₹30,000/माह दिया जाएगा।