वायुसेना का हॉक ट्रेनर जेट प. बंगाल में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित निकले

भारतीय वायुसेना का हॉक ट्रेनर जेट मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कलाइकुंडा से उड़ान भरने के बाद खड़गपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले उसके दोनों पायलट सफलतापूर्वक बाहर निकल गए थे और दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त हुए जेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Load More