वायुसेना के 25-वर्षीय फ्लाइंग ऑफिसर ने एमपी में अपने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में भारतीय वायुसेना के 25-वर्षीय फ्लाइंग ऑफिसर जयदत्त सिंह ने बुधवार को अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, महाराजपुरा एयर बेस की इंजीनियरिंग शाखा में तैनात अविवाहित जयदत्त भावनगर (गुजरात) के रहने वाले थे। बकौल पुलिस, मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और जांच जारी है।