वायुसेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों के स्केच जारी, सूचना देने वाले को मिलेंगे ₹20 लाख

पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार को वायुसेना के काफिले पर हमला करने वाले दो पाकिस्तानी आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। दोनों की सूचना देने वाले को ₹20 लाख का इनाम देने की भी घोषणा की गई है। गौरतलब है कि हमले में वायुसेना के जवान विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे जबकि 4 अन्य जवान घायल हुए थे।

Load More