वायुसेना के पूर्व उप-प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का दिल्ली में हुआ निधन
वायुसेना के पूर्व उप-प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का दिल्ली के आर्मी रिसर्च ऐंड रेफरल अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। वायुसेना में पायलट के तौर पर नियुक्त हुए 61 वर्षीय एयर मार्शल अरोड़ा 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। एयर मार्शल अरोड़ा का अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर श्मशान घाट में होगा।