वायुसेना को आज़ादी के बाद पहली बार मिली नई ऑपरेशन ब्रांच
भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने शनिवार को वायुसेना दिवस पर बताया कि वायुसेना के लिए नई वेपन सिस्टम ब्रांच को मंज़ूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि आज़ादी के बाद पहली बार वायुसेना में किसी नई ऑपरेशन ब्रांच का गठन किया गया है। नई ब्रांच के चलते ₹3,400 करोड़ से अधिक बचाए जा सकेंगे।