वायुसेना ने सुखोई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित संस्करण का सफल परीक्षण किया

भारतीय वायुसेना ने सुखोई-30 एमकेआई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित-रेंज संस्करण का सफल परीक्षण किया। यह सुखोई-30 एमकेआई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का पहला प्रक्षेपण था। इसी के साथ वायुसेना ने बहुत लंबी दूरी पर भूमि और समुद्र के लक्ष्य पर सुखोई-30 एमकेआई विमान से सटीक हमला करने की क्षमता हासिल कर ली है।

Load More