वाराणसी में पिछली बार पीएम मोदी के नामांकन के वक्त कौन-कौन थे प्रस्तावक?
साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के वक्त जस्टिस गिरिधर मालवीय, शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र, गंगा सेवक वीरभद्र निषाद और बुनकर समाज से अशोक कुमार उनके प्रस्तावक बने थे। वीरभद्र ने कहा, "पांच साल में मुझे जो मान-सम्मान मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता।" वहीं, अशोक ने कहा, "प्रधानमंत्री ने देश का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ाया है।”