वाराणसी में मिली दिल्ली से चोरी हुई बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर कार
दिल्ली से 19 मार्च को चोरी हुई बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार को अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर और लखनऊ समेत 9 शहरों में ले जाया गया था। बकौल पुलिस, कार को आरोपी नागालैंड भेजने वाले थे।