'वारिस पंजाब दे' चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने शुरू किया अभियान

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर उसके 6 सहयोगियों को हिरासत में लिया है। पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पिछले महीने अमृतसर में अपने सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई के लिए अमृतपाल ने समर्थकों संग थाने के बाहर हिंसक प्रदर्शन किया था।

Load More