वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर 5वीं और 8वीं के छात्रों का नहीं होगा प्रमोशन: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए नई प्रमोशन पॉलिसी जारी की है जिसके तहत अगर वे वार्षिक परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'नो डिटेंशन पॉलिसी' काफी प्रगतिशील है लेकिन तैयारियों के अभाव में इसका पूरा फायदा नहीं उठा सके।