वाह मोदी जी वाह: किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जाने को लेकर कांग्रेस
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के बीच कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर पुलिस किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रही है। खेड़ा ने लिखा, "वाह मोदी जी वाह।" गौरतलब है कि एमएसपी गारंटी कानून और कर्ज़माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान मार्च कर रहे हैं।