विंबलडन मैच में फिसलने के बाद दर्द से चिल्लाईं वीनस विलियम्स, कहा- 'घास ने बिगाड़ा खेल'
यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना के खिलाफ अपने विंबलडन 2023 के पहले दौर के मैच में फिसलने और घुटने में चोट लगने के बाद 5 बार की विंबलडन चैंपियन वीनस विलियम्स दर्द से चिल्ला पड़ीं। वीनस ने कहा, "मैंने मैच की शानदार शुरुआत की। मैं सचमुच बहुत अच्छा खेल रही थी लेकिन तभी घास ने सारा खेल बिगाड़ दिया।"