विकलांग यात्री को व्हीलचेयर न देने को लेकर एयर कनाडा पर लगा ₹61 लाख का जुर्माना
एक 49 वर्षीय विकलांग यात्री को व्हीलचेयर प्रदान न करने को लेकर एयर कनाडा पर ₹61 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। शख्स को पत्नी का सहारा लेकर विमान की 12 रो को खुद से पार करते हुए घिसटकर उतरना पड़ा था। शख्स ने कहा कि इसके चलते उसे 'बहुत तकलीफ' का सामना करना पड़ा था।