विकलांग लड़की ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को पैर से लगाया तिलक, सामने आईं तस्वीरें
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जलगांव दौरे के दौरान एक विकलांग लड़की ने अपने पैर के अंगूठे से उनके माथे पर तिलक लगाया। फडणवीस ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर कहा, "जीवन में ऐसे पल झकझोर देते हैं...आंखें नम कर देते हैं।" उन्होंने कहा, "उसे देखकर मैंने सिर्फ इतना कहा, 'बहन, तेरी हर लड़ाई में हम तेरे साथ हैं'।"