विकसित देशों ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को भगवान भरोसे छोड़ा था, भारत ने नहीं: विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "विकसित देशों ने अपने नागरिकों को 'भगवान भरोसे' छोड़ दिया था और कहा था कि युद्ध जारी है, हम केवल इतना ही कर सकते हैं लेकिन भारत ने हर एक भारतीय को बाहर निकाला।"