विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है भारत: रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास करने के बाद कहा, "भारत विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है।" उन्होंने कहा, "नई ऊर्जा है, नई प्रेरणा है, नए संकल्प हैं और आज इसी आलोक में भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।"