विकेट लेने के बाद नेपाल की गेंदबाज़ ने मनाया वायरल 'पुष्पा' जश्न
नेपाल की गेंदबाज़ सीता राणा मागर ने एक मैच में विकेट लेने के बाद फिल्म 'पुष्पा' में ऐक्टर अल्लू अर्जुन के स्टाइल की नकल की। उन्होंने दुबई में फेयरब्रेक इनविटेशनल वीमेंस टी20 2022 टूर्नामेंट में टॉरनेडो वुमन और सैफायर वुमन के बीच मैच में वायरल 'पुष्पा' जश्न मनाया। आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर मागर के जश्न का वीडियो शेयर किया है।