विक्की के साथ ऐक्शन सीक्वेंस करने को लेकर श्याम कौशल परेशान हो जाते हैं: राजकुमार हिरानी
निर्देशक राजकुमार हिरानी ने बताया है कि विक्की कौशल के साथ ऐक्शन सीक्वेंस करने को लेकर उनके पिता व ऐक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कहा, "'डंकी' में विक्की अपने पिता के स्टंटमैन द्वारा मार खाते दिखेंगे।" बकौल हिरानी, यह पहली बार है जब श्याम ने उनकी फिल्म में पूरी तरह से ऐक्शन सीन डायरेक्ट किया है।