विक्की ने भी पहले करवाचौथ पर मेरे लिए व्रत रखा था, मैंने उनसे कुछ कहा नहीं था: कटरीना
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके पति व अभिनेता विक्की कौशल ने भी शादी के बाद पहले करवाचौथ पर उनके लिए व्रत रखा था। उन्होंने कहा, "सबसे प्यारी बात यह थी...विक्की ने व्रत रखा था...मैंने उन्हें ऐसा करने को नहीं कहा...मैंने कुछ नहीं कहा था।" बकौल कटरीना, विक्की के माता-पिता भी (इससे) बेहद खुश थे।