विक्की बचपन में नींद में आंखें खोलकर बात करते थे, पूरी परफॉर्मेंस दे डालते थे: सनी कौशल
ऐक्टर सनी कौशल ने बताया है कि बचपन में उनके भाई व अभिनेता विक्की कौशल नींद में आंखें खोलकर बातें किया करते थे। उन्होंने कहा, "लोग आमतौर पर नींद में बड़बड़ाते हैं लेकिन विक्की पूरी परफॉर्मेंस देते थे। वह जागे हैं या सोए हैं यह समझ नहीं पाता था। उन्हें अचानक नींद से जगा देने पर वह डर जाते थे।"