विक्रम भट्ट की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अविका गौर, भट्ट ने शेयर की फोटो

सीरियल 'बालिका वधू' की अभिनेत्री अविका गौर आगामी फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। महेश भट्ट द्वारा लिखी गई इस फिल्म का प्रोडक्शन विक्रम भट्ट करेंगे और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट निर्देशन करेंगी। विक्रम भट्ट ने फोटो शेयर कर लिखा, "फिल्म '1920' ने जीवन में नया चैप्टर शुरू किया...अब अविका और कृष्णा की शुरुआत होगी।"

Load More