विक्रम सैनी की मुज़फ्फरनगर दंगों के मामले की सज़ा रोकने की मांग वाली याचिका हुई खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता और खतौली के निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह सैनी की मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में 2013 में हुए दंगों के मामले में मिली सज़ा को रोकने के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया है। गौरतलब है, मामले में सैनी को 2 साल जेल की सज़ा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी।