विख्यात गीतकार नासिर फराज़ का हुआ निधन

सिंगर मुजतबा अज़ीज़ नाज़ा ने बताया है कि विख्यात गीतकार नासिर फराज़ का हृदय संबंधी बीमारी के कारण निधन हो गया है। नासिर फराज़ ने 'काइट्स', 'बाजीराव मस्तानी', 'कृष', 'काबिल' समेत कई फिल्मों के गानों के बोल दिए थे। मुजतबा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "मैं उन्हें पिछले 12 साल से जानता था...वह मेरे दोस्त व हमदर्द भी थे।"

Load More