विजय और रश्मिका के वेकेशन की तस्वीरों को 'हाय नन्ना' के इवेंट में दिखाया गया, हुई आलोचना
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में फिल्म 'हाय नन्ना' के प्री-रिलीज़ इवेंट में अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदणा की वेकेशन की तस्वीरें दिखाई गईं जिसकी आलोचना हो रही है। एक तस्वीर में विजय स्वीमिंग पूल में पोज़ देते दिखे जबकि दूसरे में रश्मिका पूल में हैं। एक फैन ने 'प्रमोशन की सस्ती तरकीब' कहा जबकि एक अन्य ने कहा, "शर्मनाक।"