विजय चौक पर आयोजित बीटिंग द रिट्रीट समारोह के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ समापन
दिल्ली के विजय चौक पर सोमवार को आयोजित हुए बीटिंग द रिट्रीट समारोह के साथ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री व अतिथि शामिल हुए। तीनों सेनाओं व सीएपीएफ के बैंड ने अलग-अलग धुन बजाकर व आकृतियां बनाकर प्रस्तुति दी।