विजय शेखर शर्मा 5 साल के लिए फिर से पेटीएम के एमडी व सीईओ हुए नियुक्त
पेटीएम ने शनिवार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने एमडी व सीईओ के पद पर संस्थापक विजय शेखर शर्मा की फिर से नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। शर्मा का 5 साल लंबा यह कार्यकाल 18 दिसंबर, 2027 तक चलेगा। पेटीएम के बोर्ड ने पूर्णकालिक निदेशक के रूप में सीएफओ मधुर देवड़ा की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।