विजयवाड़ा में रोड शो के दौरान पथराव से आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी हुए घायल

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में शनिवार को रोड शो के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री व वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी को एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मार दिया। इससे मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बाईं भौंह के ऊपर चोट लगी है। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक वेलमपल्ली श्रीनिवास राव की बाईं आंख में भी चोट लगी है।

Load More