विज़डन ने चुनी आईपीएल 2023 की अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम
विज़डन ने आईपीएल 2023 की अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है जिसमें रनर-अप गुजरात टाइटंस के 4 खिलाड़ी शामिल हैं। मैगज़ीन की सूची में आरसीबी के फाफ डुप्लेसी और राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल का नाम ओपनर के तौर पर शामिल है। इसमें गुजरात टाइटंस के शुबमन गिल, मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव और सीएसके के रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं।