विज्ञान झूठ नहीं बोलता, मोदी बोलते हैं: देश में कोविड-19 से 47 लाख मौतों के दावे पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डब्ल्यूएचओ की भारत में कोविड-19 से 2020 व 2021 में 47 लाख मौतों की रिपोर्ट पर शुक्रवार को कहा, "विज्ञान झूठ नहीं बोलता, (प्रधानमंत्री) मोदी बोलते हैं।" उन्होंने कहा, "47 लाख भारतीयों की मौत हुई...जबकि सरकार ने 4.8 लाख मौतों का दावा किया...प्रियजनों को खोने वालों का सम्मान कीजिए...उन्हें ₹4 लाख की आर्थिक मदद दें।"

Load More