वित्त मंत्री सीतारमण ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, यात्रियों से की बातचीत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को दिल्ली की मेट्रो ट्रेन में सफर किया। सीतारमण के ऑफिस के X अकाउंट पर इसके कुछ वीडियोज़ शेयर किए गए हैं जिसमें वह मेट्रो में सफर कर रहे लोगों से बातचीत करती दिख रही हैं। वहीं, इस दौरान कई लोग वित्त मंत्री सीतारमण के साथ सेल्फी लेते भी नज़र आए।