वित्त मंत्री सीतारमण से मिले पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा: रिपोर्ट्स
'एएनआई' के मुताबिक, पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। शर्मा ने वित्त मंत्री से पेटीएम के खिलाफ आरबीआई की हालिया कार्रवाई को लेकर चर्चा की। इससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि शर्मा और पेटीएम के अन्य अधिकारियों ने सोमवार को आरबीआई के अधिकारियों से मुलाकात की थी।