वित्त वर्ष 2021-22 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 95% बढ़कर ₹3.40 लाख करोड़ हुआ: सीबीडीटी
सीबीडीटी के अध्यक्ष जे.बी. मोहापात्रा ने बताया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में पिछले वित्त वर्ष के समान समय के मुकाबले प्रत्यक्ष कर संग्रह 95% बढ़कर ₹3.40 लाख करोड़ हुआ है। बकौल मोहापात्रा, इस दौरान कुल संग्रह करीब 51% बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2021 से 2 अगस्त 2021 तक ₹45,896 करोड़ का रिफंड जारी हुआ है।