वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-फरवरी के दौरान देशभर में बिजली की खपत 10% बढ़ी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-फरवरी के दौरान भारत में बिजली की खपत सालाना आधार पर 10% बढ़कर 1,375.57 अरब यूनिट हो गई। आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में अप्रैल-फरवरी के दौरान बिजली की खपत 1,245.54 अरब यूनिट थी। बिजली मंत्रालय ने इस वर्ष अप्रैल में 229 गीगावॉट की अधिकतम बिजली की मांग का अनुमान लगाया है।

Load More