वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 31% बढ़कर हुआ ₹10.54 लाख करोड़

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बताया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में 10 नवंबर तक प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹10.54 लाख करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि से करीब 31% अधिक है। यह रकम वित्त वर्ष 2022-23 के बजटीय लक्ष्य का 61.31% है। वहीं, चालू वित्त वर्ष में अब तक ₹1.83 लाख करोड़ के रिफंड दिए गए हैं।

Load More