वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की मुद्रास्फीति 6.9% रहने की है संभावना: आईएमएफ
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की मुद्रास्फीति 6.9% रहने का अनुमान जताया है। आईएमएफ ने आरबीआई को भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखने का सुझाव दिया है। गौरतलब है कि आरबीआई ने मई-2022 के बाद प्रमुख नीतिगत दरों में 225 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.25% किया है जो 3-वर्षों में सर्वाधिक है।