वित्त वर्ष 2023 में भारतीय आईटी कंपनियों के सर्वाधिक वेतन पाने वाले सीईओ कौन-कौनसे रहे?
मनीकंट्रोल के अनुसार, विप्रो के तत्कालीन सीईओ थिएरी डेलापोर्ट वित्त वर्ष 2023 में ₹82 करोड़ के वेतन पैकेज के साथ भारतीय आईटी कंपनियों के सर्वाधिक वेतन पाने वाले सीईओ रहे। इस दौरान इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने ₹56 करोड़, एचसीएल टेक के सीईओ सी विजयकुमार ने ₹28.4 करोड़ और एलटीआईमाइंडट्री के सीईओ देबाशीष चटर्जी ने ₹17.5 करोड़ कमाए।