वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 19% बढ़कर ₹14.7 लाख करोड़ हुआ
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में 10 जनवरी तक देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह 19.41% बढ़कर ₹14.7 लाख करोड़ हो गया जो कुल बजट अनुमानों का 80.61% है। इस समयावधि में ₹2.48 लाख करोड़ के रिफंड जारी किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.77% बढ़कर ₹17.18 लाख करोड़ हो गया है।