वित्त वर्ष 2023-24 में वाहनों के निर्यात में 5.5% की गिरावट दर्ज की गई: रिपोर्ट

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के मुताबिक, देश से वित्त वर्ष 2023-24 में वाहनों का निर्यात 5.5% घट गया है। आंकड़ों के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में कुल 45,00,492 वाहनों का निर्यात किया गया जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा 47,61,299 था। बकौल एसआईएएम, विदेशी बाज़ारों में मौद्रिक संकट के चलते निर्यात में गिरावट आई है।

Load More