वित्त वर्ष 2024 में किन प्रमुख बिल्डरों ने सबसे ज़्यादा बिक्री बुकिंग की दर्ज?
वित्त वर्ष 2024 में 18 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेवलपर्स ने ₹1.17 लाख करोड़ की बिक्री की। ₹22,527 करोड़ की बिक्री बुकिंग के साथ गोदरेज प्रॉपर्टीज़ पहले और प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स (₹21,040 करोड़ की बिक्री बुकिंग) दूसरे पायदान पर रही। बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से भारत की सबसे बड़ी रियल्टी फर्म डीएलएफ ने ₹14,778 करोड़ की बिक्री बुकिंग दर्ज की।