विदेश मंत्रालय के नए आधिकारिक प्रवक्ता बने रणधीर जायसवाल
विदेश मंत्रालय ने 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी रणधीर जायसवाल को मंत्रालय का नया आधिकारिक प्रवक्ता बनाया है। जायसवाल ने अरिंदम बागची की जगह ली है और वह इससे पहले न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत थे। बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।