विदेश मंत्री एस जयशंकर को आयरलैंड के मंत्री ने गिफ्ट की आयरलैंड की क्रिकेट टीम की जर्सी
आयरलैंड के मंत्री साइमन कोवेनी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को आयरलैंड की क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की है। भारत में आयरलैंड के दूतावास ने इसकी तस्वीर 'X' पर शेयर कर कहा कि दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने को लेकर 'गर्मजोशी से चर्चा' हुई। टी20 विश्व कप 2024 में भारत का आयरलैंड से सामना होगा।