विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने डोमिनिकन गणराज्य में भारतीय दूतावास का किया उद्घाटन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कैरिबियन राष्ट्र डोमिनिकन गणराज्य के उप-राष्ट्रपति रकेल पेनिया के साथ सेंटों डोमिंगो में भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया है। जयशंकर ने कहा, "यह दूतावास हमारे सहयोग के एक नए चरण को चिह्नित करेगी। हम बहुपक्षीय क्षेत्रों में अपने संबंधों को और मज़बूत करते रहेंगे।" दोनों देशों के बीच 1999 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।

Load More