कैबिनेट मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को विदेश मंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया। गौरतलब है कि एस जयशंकर ने रविवार को दोबारा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार में 71 राजनेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी जिनमें 30 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं।