विदेश मंत्री एस जयशंकर, हरियाणा के सीएम सैनी और पूर्व सीएम खट्टर ने किया मतदान
विदेश मंत्री एस जयशंकर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री व करनाल से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को मतदान किया। सैनी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में भारत ने विकास की...नई दिशा तय की है। आज विश्व में भारत ऊंचाई पर पहुंचा है।"