विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी कनाडाई समकक्ष से की मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर की बातचीत
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी कानाडाई समकक्ष मेलानी जोली से जर्मनी के म्यूनिख में मुलाकात की है। जयशंकर ने 'X' पर लिखा, "हमने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति और वैश्विक मुद्दों को लेकर बातचीत की।" वहीं, जोली ने 'X' पर लिखा, "हमने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।"