विदेश मंत्री ने महाभारत से की अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति की सबसे बड़ी रणनीतिक अवधारणाओं की तुलना
विदेश मंत्री जयशंकर ने वैश्विक कूटनीति में दुनिया की सबसे बड़ी रणनीतिक अवधारणाओं की तुलना महाभारत से की है। उन्होंने कहा, "कुरुक्षेत्र एक 'बहुध्रुवीय' भारत था...इसमें बलराम-रुकमा 'गुटनिरपेक्ष' थे, अर्जुन 'इंटरडिपेंडेंट' थे, शिशुपाल के साथ श्रीकृष्ण का व्यवहार 'रणनीतिक धैर्य' है, युधिष्ठिर का अश्वत्थामा के बारे में कहना 'रणनीतिक समायोजन' है, श्रीकृष्ण द्वारा सूर्यास्त दिखाना 'रणनीतिक धोखा' है।"