विदेश मंत्री से जांच की अपील करता हूं: यूएस में भारतीय मूल के 4 लोगों की मौत पर सीएम मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की मौत पर दुख जताया है। सीएम मान ने ट्विटर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर को टैग करते हुए मामले में उनसे उच्च स्तरीय जांच कराने की अपील की है। गौरतलब है, अगवा किए जाने के बाद बुधवार को सभी एक बगीचे में मृत पाए गए हैं।